प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

KGMU भर्ती पर अखिलेश यादव का हमला

KGMU नर्सिंग भर्ती पर अखिलेश का हमला, बोले- भाजपा राज में भर्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली

अखिलेश यादव ने KGMU नर्सिंग भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में बेईमानी और संगी-साथियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।

kgmu नर्सिंग भर्ती पर अखिलेश का हमला बोले- भाजपा राज में भर्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली

Akhilesh targets KGMU nursing recruitment (File Photo) |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भर्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली और बेईमानी हो रही है। KGMU में नर्सिंग की भर्ती में जयपुर के एक कोचिंग से 500 छात्रों की भर्ती हो जाना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जांच’ निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी। ध्यान से देखा जाए तो भाजपा सरकार आने के बाद, नर्सिंग भर्ती में ये कोई पहला संदिग्ध मामला नहीं है। इसके पहले भी 500 क्या 700 तक, उन कोचिंग संस्थानों के अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है जिनके अवैध तार ‘अंडरग्राउंड-अनरजिस्टर्ड’ लोगों से सीधे जुड़े हैं।

भर्ती घपलों में ‘संगी-साथियों’ पर निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि ये घपलेबाज संगी-साथियों के आपसी लेन-देन का पुराना खुफिया रिश्ता है, जिसका पैटर्न एक जैसा है। भाजपा सरकार आने के बाद चाहे लोहिया इंस्टीट्यूट हो, पीजीआई, सैफई मेडिकल और अब KGMU नर्सिंग व पैरामेडिकल टेक्नीकल स्टाफ का भर्ती घपला, इस पैटर्न के पीछे ‘संगी-साथियों’ की आपराधिक संलिप्तता है। देखते हैं जांच एजेंसियां इस पहलू को उजागर करती हैं या 'दूध का दूध, पानी का पानी’ करनेवालों के झूठे वादे-दावे की तरह, यहां भी आपस में हिसाब-किताब करके और दोषियों को क्लीन चिट देकर पतली गली से ये गुनगुनाते हुए निकल लेती हैं कि ‘तेरा-मेरा साथ अमर, फिर मुझको काहे का डर।’

अयोग्य लोगों को भर्ती कर जिंदगियों से खिलवाड़ का आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चिकित्सा के क्षेत्र में अपने अयोग्य लोगों को पिछले दरवाजे से लाकर लोगों के जीवन से बेहद खतरनाक खिलवाड़ कर रही है। भाजपा और उनके संगी-साथियों के बेइंतहा लालच का अंतरिक्ष जितना असीमित खुला मुंह देखकर तो सुरसा भी शर्म के मारे अपना मुख बंद कर लेती है। लानत है ऐसे भाजपाई लालच पर जो जनता की जिंदगियों को दांव पर लगा रहा है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- PDA का उत्पीड़न रुकने वाला नहीं

Related to this topic: