प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

धान की सिंचाई के दौरान हुआ हादसा

अमेठी में धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, पत्नी ने लगाया तार में करंट उतारने का आरोप

अमेठी में धान की सिंचाई कर रहे 65 वर्षीय किसान सुरेंद्रनाथ यादव की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पत्नी ने झटका तार में जानबूझकर करंट उतारने का आरोप लगाया है।

अमेठी में धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत पत्नी ने लगाया तार में करंट उतारने का आरोप

Amethi's Farmer dies of electrocution during paddy irrigation, wife alleges foul play |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी के थाना क्षेत्र के पतऊ का पुरवा निवासी किसान सुरेंद्रनाथ यादव (65) की गुरुवार सुबह धान की फसल की सिंचाई के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पत्नी ने खोजते हुए खेत पहुंचकर पति को तार पर गिरा देखा

परिजनों के मुताबिक सुरेंद्रनाथ यादव सुबह धान की फसल की सिंचाई करने के लिए खेत गए थे। इसी दौरान खेत की मेड़ पर लगाए गए झटका तार में विद्युत करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी उन्हें खोजते हुए खेत पहुंचीं, जहां उन्होंने पति को झटका तार के ऊपर गिरा देखा। पत्नी ने लाठी-डंडे की मदद से उन्हें अलग करने का प्रयास किया और इस दौरान वह खुद भी करंट की चपेट में आ गईं।

पत्नी का आरोप और पुलिस की कार्रवाई

मृतक की पत्नी का आरोप है कि किसी व्यक्ति द्वारा विद्युत पोल से झटका तार में करंट उतार दिया गया था, जिससे खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही संग्रामपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में पुलिस का विशेष अभियान, 48 गिरफ्तार और 1202 वाहनों की हुई जांच

Related to this topic: