प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमित शाह का हमला, बोले - केरलम के मुख्यमंत्री..

'केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बड़े-बड़े पोस्टर...', अमित शाह का हमला

केरलम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुन्नाथुनाडु में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने रविवार को कहा कि...

केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बड़े-बड़े पोस्टर अमित शाह का हमला

'केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बड़े-बड़े पोस्टर...', अमित शाह का हमला |

केरलम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुन्नाथुनाडु में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रत्येक गरीब के लिए 5 किलोग्राम चावल भेजते हैं, लेकिन यहां ठेला कम्युनिस्ट पार्टी का लग जाता है. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नेशनल हाईवे 66 का 100% खर्च प्रधानमंत्री मोदी उठा रहे हैं, लेकिन वहां केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बड़े-बड़े पोस्टर लग जाते हैं. नेशनल हेल्थ मिशन के लिए प्रधानमंत्री मोदी 600 करोड़ रुपए भेजते हैं, लेकिन फोटो लगाने की जगह नहीं है, इसलिए यहां नेशनल हेल्थ मिशन बंद कर दिया गया है. राहुल गांधी ने कल आकर कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं और बात सही है कि पेट्रोल का दाम बढ़कर 460 रुपए लीटर हो गया है, लेकिन यह केरलम में नहीं बल्कि पाकिस्तान में हुआ है.

अमित शाह ने कहा कि भारत में सबसे पहले कोई राज्य पढ़ा-लिखा बना तो वह केरलम था. यहां के युवा शिक्षित और बुद्धिमान हैं परंतु उनके पास नौकरियां नहीं हैं. हम ऐसे केरलम की रचना करना चाहते हैं, जिससे केरलम के युवाओं को यहीं नौकरियां मिले और अन्य गल्फ देशों में जाने की आवश्यकता न हो. अब पूरी दुनिया में परिवर्तन आ रहा है. कम्युनिस्ट पार्टी पूरी दुनिया में समाप्त हो रही है और कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो रही है. सारा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में 14% वोट NDA को केरलम से मिला था. अब यहां NDA की सरकार बनाने की बारी है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-surge-of-wish-slips-in-temples-before-board-results/154632

Related to this topic: