प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमित शाह ने चंदननगर में किया रोड शो...

पश्चिम बंगाल : अमित शाह ने चंदननगर में किया रोड शो, मंदिर में की पूजा-अर्चना

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के तहत बेहला और हुगली जिले के तहत चंदननगर में...

पश्चिम बंगाल  अमित शाह ने चंदननगर में किया रोड शो मंदिर में की पूजा-अर्चना

पश्चिम बंगाल : अमित शाह ने चंदननगर में किया रोड शो, मंदिर में की पूजा-अर्चना |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के तहत बेहला और हुगली जिले के तहत चंदननगर में रोड शो किया। उन्होंने रोड शो के दौरान ही दावा किया कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। रोड शो के बाद वे सागर द्वीप गए और कपिलमुनि के मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार की मियाद शाम को खतम हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री पिछले कई दिनों से कोलकाता में रह कर भाजपा की चुनाव सभा में शिरकत की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नदिया जिले के तहत कल्याणी, हुगली जिले के तहत धानखाली और उत्तर चौबीस परगना के बागुईहाटी में भाजपा की चुनावी सभा में शिरकत की। 

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की सभी चुनावी सभा में महिलाओं पर अत्याचार, हिदुओं की उपेक्षा, मुस्लिम समुदाय को बढ़ावा, बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण, गुडों-माफियाओं, भ्रष्टाचारियों को तरजीह, बंगाल की दुर्दशा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सरकार व टीएमसी पर निशाना साधा। 

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है। राज्य में विकास हो रहा है। राज्य नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश में बेटी-बहने-माताएं और व्यवसाई सुरक्षित है। किसान-मजदूर खुशहल हैं। युवकों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। रोड पर नमाज नही अदा की जाती। श्रीराम की पूजा धूमधाम से होती है। हिंदू त्यौहार और उत्सव खूब होते हैं। 

उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन करन  का विधानसभा चुनाव एक अच्छा अवसर है। टीएमसी की अराजकता, गुंडागर्दी, माफियागिरी, भ्रष्टाचार, अन्याय से मुक्ति पाने के अच्छा मौका है। बेटियों-बहनों-माताओं को सम्मान दिलाने और बंगाल का गौरव को स्थापित करने का सुअवसर है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: