प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश नेताओं को दिया...

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश नेताओं को दिया आपसी दूरी को खत्म कर सक्रिय होने का निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के मंत्रियों, सांसदोें, पदाधिकारियों और विधायकों को पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए ज्यादा से ज्यादा अपनी गतिविधियां तेज करने को कहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश नेताओं को दिया आपसी दूरी को खत्म कर सक्रिय होने का निर्देश

Amit Shah directs BJP leaders to intensify campaign for West Bengal elections |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के मंत्रियों, सांसदोें, पदाधिकारियों, विधायकों और पिछले लोकसभा चुनाव में परास्त हुए उम्मीदवारों को आपसी दूरी व सारे मतभेदों को मिटाकर पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए ज्यादा से ज्यादा अपनी गतिविधियां तेज करने को कहा है। उन्होंने प्रदेश नेताओं को आगामी दो महीने तक अपने-अपने क्षेत्र मे सप्ताह में चार दिन रहने और हर दिन पांच पथ-सभा करने को कहा। उन्होंने साफ किया कि चुनाव में उम्मीदवार बनाते वक्त यह देखा जायेगा कि तय रणनीति के अनुसार किसने कितना काम किया है।

प्रदेश के शीर्ष चार नेताओं से साथ अलग से की बैठक

उन्होंने प्रदेश के शीर्ष चार नेताओं से साथ अलग से बैठक की। उनमें अलग-थलग कर दिए गए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद दिलीप घोष थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक न्यूटाउन होटल में हुई बैठक में उन्होंने यह संकेत दिया कि 15 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में बदलाव हो जाएगा। टीएमसी की सरकार चली जाएगी और भाजपा की सरकार बनेगी। चुनाव में जीत के लिए पूरी तैयारी करनी है। उन्होंने मौजूदा सांसदों के साथ-साथ पूर्व सासंदों को कहा कि वे इस विधानसभा में अपने अनुभरों को काम में लगाए। इस मामले में आपस में एक दूसरे के बीच सहयोग होना चाहिए।

पिछले चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने में दिलीप घोष की अहम भूमिका

भाजपा नेता अमित शाह ने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य, विधानसभा में विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद दिलीप घोष के साथ अलग बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल, भूपेन यादव, विल्पव देव भी मौजूद हुए। दिलीप घोष को पार्टी की जिम्मेदारी से अलग-थलग कर दिया गया था। वे समर्थकों के साथ पार्टी की स्थिति को जमबूत करने का काम कर रहे थे। पिछले चुनावों में पार्टी की स्थिति मजबूत करने में उनकी भूमिका को अहम मानी जा रही है। अमित शाह ने उन्हें अपनी बैठक में काफी तरजीह दी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनके और प्रदेश के दूसरे शीर्ष नेताओं के बीच आपसी मनमुटाव को खत्म करने के लिए अलग से बैठक की। विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे संगठन को मजबूत और नेताओं को एक कर उनको सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अमित शाह ने भ्रष्टाचार और बांग्लादेश से घुसपैठ को बताया सबसे बड़ा मुद्दा

केंद्रीय गृम मंत्री अमित शाह ने साइंस सिटी में आयोजित कोलकाता के कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में कोलकाता महानगर के चार लोकसभा सीटों के अंतर्गत 28 विधानमसभा सीटों में से 20 सीटो पर जीत सुनिश्चित करना है। इसकी तैयारी में कोई कमी नहीं रहे। उन्होंने उन्हें बताया कि पश्चिम बंगाल में दो बड़ी समस्याएं हैं। एक है भ्रष्टाचार और दूसरा है बांग्लादेश से घुसपैठ। इन समस्याओं ने संस्थागत रूप ले लिया है। भ्रष्टाचार के कारण सरकार- प्रशासन नही रह गया है। यहां मां माटी मानुष की बात कही जाती है लेकिन मां-बहनों की सुरक्षा नही है। इस राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ इतना है कि यहां के भूमि पुत्रों को बाहर हो जाना पड़ेगा और बांग्लादेशी का राज होगा।

भाजपा नेता अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को कहा कि इस राज्य से घुसपैठियों को बाहर करे और राज्य की प्रगति के लिए अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव होने और मतदान तक लगातार सक्रिय रहने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/rajnath-singh-played-a-direct-role-in-the-shri-ram-janmabhoomi-movement-yogi/103172

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में राजनाथ सिंह जी की रही प्रत्यक्ष भूमिका : योगी

Related to this topic: