प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुडुचेरी में अमित शाह...

'कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियां भ्रम फैलाने में लगीं', पुडुचेरी में अमित शाह

पुडुचेरी। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि दो दिन पहले राहुल गांधी यहां आए थे भारत में पेट्रोल की कीमतें...

कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियां भ्रम फैलाने में लगीं पुडुचेरी में अमित शाह

'कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियां भ्रम फैलाने में लगीं', पुडुचेरी में अमित शाह |

पुडुचेरी। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि दो दिन पहले राहुल गांधी यहां आए थे भारत में पेट्रोल की कीमतें गल्फ युद्ध के कारण बढ़ी हैं. वे सही हैं. वे पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के एक बयान का जिक्र कर निशाना साधा. 

अमित शाह ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 458 रुपये और डीजल की कीमत 520 रुपये तक बढ़ गई है, लेकिन ये कीमतें भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में बढ़ी हैं. दुनिया में संघर्ष के चलते कई जगह वर्क फ्रॉम होम हो रहा है, लेकिन भारत में सभी को पेट्रोल-डीजल मिल रहा है, यहां दाम भी नहीं बढ़े हैं.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम जनता का ख्याल रखती है तो और उनके हितों के बारे में सोचती है. इसी वजह से सरकार आम लोगों को राहत देने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियां भ्रम फैलाने में लगी हैं. एक तरफ हम एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के सहयोगी सरकार बनने से पहले ही आपस में लड़ रहे हैं.

"एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा"

अमित शाह ने कहा कि CPI और CPI(M) पहले ही INDIA गठबंधन से अलग हो चुके हैं. DMK और कांग्रेस भी 5 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव से पहले ही आपस में लड़ना शुरू हो गए हैं. जबकि एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है. क्योंकि एनडीए को विकास पर काम करना है. लोगों को अच्छा जीवन देने का काम करना है, लेकिन कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियां सिर्फ सत्ता का सुख भोगना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/the-supreme-court-told-the-top-officer-of-bengal-you-answer-the-phone/155066

Related to this topic: