प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

असम में बोले अमित शाह...

'कांग्रेस ने अशांत क्षेत्र बनाया हुआ था...', असम में बोले अमित शाह

असम। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पूरे असम को 80 के दशक से कांग्रेस ने अशांत क्षेत्र बनाया हुआ था...

कांग्रेस ने अशांत क्षेत्र बनाया हुआ था असम में बोले अमित शाह

'कांग्रेस ने अशांत क्षेत्र बनाया हुआ था...', असम में बोले अमित शाह |

असम। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पूरे असम को 80 के दशक से कांग्रेस ने अशांत क्षेत्र बनाया हुआ था. 10 साल के अंदर नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद हमने बोडो शांति समझौता किया. वे नलबाड़ी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि कार्बी आंगलोंग समझौता किया, DNLA समझौता किया, ULFA के साथ समझौता किया. 10 हज़ार लोग आज हथियार छोड़कर आम आदमी का जीवन रहे हैं.

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सालों तक असम के अंदर घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोले थे. हमारे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम की सीमाएं घुसपैठियों के लिए बंद कर दी हैं. 1.25 लाख एकड़ भूमि जो घुसपैठियों ने कब्ज़ा किया था. उसे वापस लेने का काम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है. अभी भी घुसपैठियों को निकालना बाकी है. तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएं. अगले 5 साल में एक-एक घुसपैठिए को चुन चुनकर निकालने का काम हम करेंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/lic-receives-7100-crore-tax-notice-plans-to-appeal/152738

Related to this topic: