प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हरियाणवी गायक अंकित बलियान हत्याकांड

अंकित बलियान हत्याकांड: शामली मुठभेड़ में दो कथित हमलावर ढेर, परिवार ने योगी सरकार की कार्रवाई का किया स्वागत

हरियाणवी गायक-एक्टर अंकित बलियान हत्याकांड में शामली मुठभेड़ के दौरान दो कथित हमलावर मारे गए। परिवार ने कार्रवाई का स्वागत किया, वहीं अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

अंकित बलियान हत्याकांड शामली मुठभेड़ में दो कथित हमलावर ढेर परिवार ने योगी सरकार की कार्रवाई का किया स्वागत

Haryanvi singer and actor Ankit Baliyan family and Uttar Pradesh Congress chief Ajay Rai |

शामली (उत्तर प्रदेश)। हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बलियान के परिवार ने उनकी हत्या से जुड़े दो कथित हमलावरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनकी न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हरियाणवी गायक और अभिनेता अंकित बलियान की हत्या को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। 

अजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है और पुलिस मुठभेड़ें ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल रही हैं। बलियान की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो मुख्य हमलावर सोमवार को शामली में उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल और जिला पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।

परिवार ने की कार्रवाई की सराहना

मुठभेड़ के बाद, बालियान के परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस की कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया और उनसे अपील की कि वे तब तक काम जारी रखें जब तक कि इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार न कर लिया जाए। बलियान की पत्नी स्वाति ने ANI से कहा कि अब तक की गई कार्रवाई से परिवार को कुछ राहत मिली है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेने के लिए मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया।

न्याय की अभी और लंबी है लड़ाई

हालांकि, स्वाति ने कहा कि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से परिवार की आर्थिक कठिनाइयों को समझने और परिवार के लिए निरंतर समर्थन की भी अपील की। उन्होंने कहा, "साथ ही, मैं यह भी कहना चाहूंगी कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है। कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी जी से हमारे परिवार की हालत और हमारे द्वारा झेले जा रहे कठिन दौर को समझने का आग्रह करती हूं। हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और हम चाहते हैं कि अंकित का नाम हमेशा अमर रहे। मैं मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि इस मामले में गति धीमी न पड़ने दें और हर संभव सहायता करें।"

मां ने बेटे को परिवार का इकलौता कमाने वाला बताया

बालियान के पिता सतबीर बालियान ने भी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और पुलिस का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि परिवार चाहता है कि हत्या के पीछे कथित तौर पर शामिल गैंग के सदस्यों को कड़ी सजा दी जाए। बलियान की मां ने मुख्यमंत्री से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनका बेटा परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि वे मामले में अभी भी वांछित चल रहे लोगों को गिरफ्तार करें।

बालियान की बहन रीना ने कहा कि जब तक उनकी मौत के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक परिवार को तसल्ली नहीं मिलेगी। उन्होंने अपने बुज़ुर्ग माता-पिता के लिए मदद और अपने भाई के नाम पर नौकरी की भी मांग की।

जिम से निकलते समय हुई थी अंकित की हत्या

हरियाणवी गायक अंकित को शामली जिले में जिम से बाहर निकलते ही गोली मार दी गई थी, जबकि गोगी गिरोह से जुड़े एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि अंकित ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या से मिलती-जुलती थीम पर एक गाना बनाया था, जिसे रोहिणी कोर्ट के अंदर गोली मार दी गई थी।

मुठभेड़ों के बावजूद नहीं थम रही आपराधिक घटनाएं: अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "एक प्रतिभाशाली गायक (अंकित बलियान) की हत्या कर दी गई। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई मुठभेड़ें की गई हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार ऐसी मुठभेड़ें करके सिर्फ अपनी वाहवाही बटोर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार राज्य में ऐसे माफियाओं को संरक्षण दे रही है।"
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा अपडेट, दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Related to this topic: