Jaipur : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी एजीटीएफ जयपुर की टीम ने करधनी इलाके में दबिश दी...
एंटी गैंगस्टर फोर्स ने वीरेंद्र - चारण गैंग के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार
|
Jaipur : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी एजीटीएफ जयपुर की टीम ने करधनी इलाके में दबिश दी. दो फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इसमें फरार कृष्ण सिंह राजपूत (31) निवासी चुरू और लक्ष्मण सिंह सिसोदिया (34) निवासी कुचामन शामिल है. एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई.
राज्यभर में संगठित और फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सूचना मिलते ही एजीटीएफ टीम ने करधनी क्षेत्र में घात लगाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि कृष्ण सिंह कुख्यात गैंगस्टर के संपर्क में था. इसमें रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण शामिल है.
इन गैंगस्टर के शह पर कारोबारियों को धमकाता था. यह आरोपी पूर्व में परबतसर में हत्या के मामले में जेल जा चुका है. फायरिंग की घटना जेडीजे ज्वैलर्स शोरूम में हुई. 2023 में मामला दर्ज हुआ था. आरोपी अलग - अलग जगहों पर छिप रहा था. दूसरे आरोपी लक्ष्मण सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास किए गए.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/parties-put-in-their-best-efforts-on-the-last-day-of-the-second-phase-of-campaig/180395