प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर के लिए करें आवेदन

फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर के लिए करें आवेदन, परीक्षा 14 दिसंबर को..इंदौर में सबसे अधिक सेंटर

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर की परीक्षा लेगा। यह परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर के लिए करें आवेदन परीक्षा 14 दिसंबर कोइंदौर में सबसे अधिक सेंटर

फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर के लिए करें आवेदन |

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर की परीक्षा लेगा। यह परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 67 पदों के लिए राज्य भर से 48 हजार से अधिक अभ्यार्थियों ने  आवेदन किया है। बुधवार को अभ्यार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इंदौर में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बनाने की योजना है।

आयोग के ओएसडी डॉ आर. पंचभाई के अनुसार, यह वही परीक्षा है, जो पिछले वर्ष आयोजित होने वाली थी। अब पद की संख्या कम हुई है। इंदौर के कई स्कूल और कालेजों को परीक्षा का केंद्र बनाया जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले 120 पदों पर भर्ती निकली थी, जो शैक्षणिक योग्यता में गड़बड़ी के कारण अप्रैल 2024 में रद्द कर दिया गया था। इसके बाद नई अधिसूचना जारी की गई और यह परीक्षा आयोजित हो रही है।

परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच होगी। एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। आयोग परीक्षा को सफल बनाने के लिए और नकल मुक्त करने के लिए सभी तैयारी कर रहा है। परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित चीज ले जाने की अनुमति नहीं है। इसकी सूची एडमिट कार्ड में दी गई है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bamboo-cultivation-will-improve-the-fate-of-farmers/99616

MP News : जबलपुर। देश में बांस की मांग लगातार बढ़ रही है। एसएफआरआई के वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में बांस की खोती की अच्छी संभावना है। मप्र देश का सबसे बड़ा बांस का वन क्षेत्र है। प्रदेश के 11 क्लाइमेट जोन के 18 जिले में बांस की सबसे अच्छी बेम्बूसा बालकुआं की प्रजाति मिली है। 

Related to this topic: