प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

लखनऊ के ऐशबाग जंक्शन समेत 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऐशबाग जंक्शन से कार्यक्रम को संबोधित किया।

लखनऊ के ऐशबाग जंक्शन समेत 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Ashbagh Junction Among 75 Redeveloped Stations Inaugurated |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, सुदृढ़ संपर्क से हमारा भारत समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे। वो दिन दूर नहीं कि जब हमारा देश दुनिया के अन्य विकसित देशों की अर्थव्यवस्था के आंकड़े को प्राप्त करेगा। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। 

ऐशबाग जंक्शन से वर्चुअल समारोह में हुए शामिल

वे शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप से सम्मिलित होकर, समारोह को बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ के पुनर्विकसित ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन से संबोधित कर रहे थे। 

पहली हाइड्रोजन ट्रेन का भी किया जिक्र

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के जींद जंक्शन से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। विकसित भारत के सपने को साकार करती यह ट्रेन जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशनों के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलाई जा रही है। इस ट्रेन के संचालन के लिए जींद में ही हाइड्रोजन स्टोरेज और रीफ्यूलिंग की स्वदेशी सुविधा भी विकसित की गई है। 

आधुनिक सुविधाओं से लैस किए जा रहे रेलवे स्टेशन

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर और सुगम यातायात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास कार्य कर रही है। डिप्टी सीएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित जंक्शनों या रेलवे स्टेशनों को दीर्घकालिक मास्टर प्लान के तहत हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा और सुगम आवागमन (मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी) के साथ नए सिरे से तैयार और अपग्रेड किया गया है।

विरासत और आधुनिकता का संगम

इन पुनर्विकसित स्टेशनों की विशेषताएं मुख्य रूप से विरासत और आधुनिकता का संगम हैं। स्टेशनों के डिजाइन में स्थानीय कला, संस्कृति और वास्तुकला को आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा गया है। इनमें चौड़े सर्कुलेटिंग एरिया, अलग आगमन/प्रस्थान द्वार, लिफ्ट और एस्केलेटर, आधुनिक प्रतीक्षालय, मुफ्त वाई-फाई और दिव्यांगों के अनुकूल सुविधाएं शामिल हैं। 

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर सदस्यगण, विधान परिषद लाल जी प्रसाद निर्मल, मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा आनंद द्विवेदी, महानगर उपाध्यक्ष, भाजपा विनायक पाण्डेय, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव, मंडल रेल प्रबंधक, (एन०ई०आर०) पूर्वोत्तर रेलवे गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह, दिवाकर त्रिपाठी, टिंकू सोनकर, सत्येंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, अंजनी श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह भी पढे़ं:   मंदसौर हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव रखकर किया प्रदर्शन; बुलडोजर कार्रवाई की मांग

Related to this topic: