Crime News : सतना। यहां दो लोगों ने किराना दुकान में पहले पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी। इस दौरान दुकानदार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। घटना दिदौध गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे की है। इसका पता ..
Crime News : सतना। यहां दो लोगों ने किराना दुकान में पहले पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी। इस दौरान दुकानदार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। घटना दिदौध गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे की है। इसका पता रविवार को चला। जानकारी के मुताबिक गांव के ही बच्चा त्रिवेदी औ कृष्णा त्रिवेदी ने प्रियंका किराना स्टोर पर पेट्रोल डाला और उसमें आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने रामप्राकश कुशवाहा और उसकी पत्नी द्रोपदी कुशवाहा के साथ मारपीट भी की। आगजनी में दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि घायल रामप्रकाश कुशवाहा औऱ आरोपियों के दुकान पास-पास हैं। शनिवार दोपहर दुकान की पुताई को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी बात पर आरोपी बच्चा त्रिवेदी ने रामप्रकाश की पत्नी से मारपीट की। मारपीट के बाद शाम को आरोपी पांच लीटर पेट्रोल लेकर रामप्रकार के दुकान में डालकर आग लगा दी। इसपर चीख पुकार मच गई। तब ग्रामीणों ने बोरिंग चालू कर आग बुझाया, इसपर आरोपी नाराज हो गये।
सर्किट हाउस रोड में भर्ती
इसके बाद गैलन में बचे पेट्रोल को रामप्रकाश पर डाल दिया और आग लगा दी। रामप्रकाश ने पास की पानी की टंकी में कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि वह गंभीर रुप से झुलस गया। रामप्रकाश कुशवाहा को पहले कोठी अस्पताल में ले जाया गया। उसकी स्थिति गंभीर होने पर सतना भेजा गया। वह सतना के श्रीजी कान्हा अस्पताल, सर्किट हाउस रोड में भर्ती है।
घटना की सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच चल रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई है। दोनों पर मारपीट और धमकी देने के मामले में केस पहले से ही दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/first-tablet-approved-to-prevent-attacks-and-strokes/96294