प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ढाई साल का मासूम खेलते-खेलते लापता

औरंगाबाद में ढाई साल के मासूम का शव नहर की झाड़ी में मिला, हत्या की आशंका

औरंगाबाद में लापता ढाई साल के मासूम भोला कुमार का शव नहर की झाड़ी में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस FSL और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच कर रही है।

औरंगाबाद में ढाई साल के मासूम का शव नहर की झाड़ी में मिला हत्या की आशंका

2.5-Year-Old Child Found Dead Near Canal, Murder Suspected |

औरंगाबाद (बिहार)। आंगन में खेल रहा ढाई साल का मासूम शाम होते ही अचानक गायब हो गया। रात भर परिजन गांव की गलियों और खेतों में उसे तलाशते रहे, लेकिन सुबह जो खबर आई उसने पूरे गांव को रुला दिया। मनार पंचायत के गंगा बिगहा गांव निवासी विकास यादव के ढाई वर्षीय पुत्र भोला कुमार का शव शुक्रवार सुबह गांव के समीप माली रजवाहा नहर की झाड़ी में पड़ा मिला।

मासूम का शव देख मां का रो-रोकर बुरा हाल

बेटे का शव देखते ही मां दहाड़ मारकर रो पड़ी। पिता की आंखों के आंसू सूख चुके थे। गांव में मातम के साथ आक्रोश भी है। परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। बताया जाता है कि भोला गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेल रहा था, तभी लापता हो गया। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और दाउदनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

नहर की झाड़ी में मिला शव

शुक्रवार सुबह नहर की ओर गए ग्रामीणों की नजर झाड़ी में पड़े मासूम के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, एसआई सुदीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ चंद्रभूषण ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा जा रहा है। हत्या की आशंका को देखते हुए FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

यह भी पढ़ें:   माउंट आबू जा रही पर्यटकों की कार 15 फीट नीचे नाले में गिरी, सभी सुरक्षित

Related to this topic: