प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मॉब लिंचिंग केस में एक आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद में ढाई साल पुराने मॉब लिंचिंग केस में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

औरंगाबाद के नवीनगर में ढाई साल पुराने मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने चंदन चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह घटना के बाद से फरार था।

औरंगाबाद में ढाई साल पुराने मॉब लिंचिंग केस में एक आरोपी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा

Aurangabad Mob Lynching Case: Accused Arrested After Two and a Half Years |

औरंगाबाद (बिहार)। नवीनगर थाना पुलिस ने ढाई वर्ष पुराने मॉब लिंचिंग मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के खुटहरवा गांव निवासी चंदन चौहान हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तेतरिया मोड़ के समीप हुई मॉब लिंचिंग की घटना के संबंध में दर्ज कांड में इसकी संलिप्तता सामने आई थी। घटना के बाद से यह लंबे समय से फरार चल रहा था। 

गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी, पहले दो आरोपित भी भेजे जा चुके हैं जेल

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। इसके पूर्व पिछले माह आरोपित थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी लाल बाबू चौहान और श्रीकेश चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया कि वर्ष 2024 के जनवरी में तेतरिया मोड़ पर कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवकों में एक युवक के द्वारा पिस्टल से गोली मारकर महुअरी गांव निवासी रामशरण चौहान की हत्या कर दी गई थी। हत्या से आक्रोशित ग्रामिणों ने कार सवार तीन लोगों की पीटकर मार डाला था। 

घटना में दर्ज हुईं दो प्राथमिकी, भीड़ और कार सवारों पर केस

इस घटना में पुलिस ने दो प्राथमिकी की गई। पहली प्राथमिकी कार सवार युवकों के द्वारा महुअरी गांव निवासी रामशरण चौहान की हत्या मामले में उनके पुत्र धीरेंद्र चौहान के बयान पर की। मामले में कार सवार पांचों युवकों में तीन मृतक और दो घायलों को आरोपित किया गया। दूसरी प्राथमिकी भीड़ की पिटाई से घायल अंजीत शर्मा के बयान पर भीड़ को आरोपित किया गया। 

यह भी पढ़े:    डीडवाना में बाइक-कार की जोरदार टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटी घायल

Related to this topic: