प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान

औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 41 गिरफ्तार, 123.40 लीटर शराब बरामद

औरंगाबाद में विशेष पुलिस अभियान के दौरान 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 123.40 लीटर शराब बरामद की और वाहन जांच में 46,500 रुपये शमन राशि वसूली।

औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 41 गिरफ्तार 12340 लीटर शराब बरामद

Aurangabad Police Arrest 41 in Special Drive, Seize 123.40 Litres of Liquor |

औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 13 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

हत्या के प्रयास और शराबबंदी मामलों में गिरफ्तारियां

जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास में तीन, मद्य निषेध अधिनियम के तहत नौ तथा अन्य मामलों में 29 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 114.40 लीटर देसी शराब एवं 9 लीटर विदेशी बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1146 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 46500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 

अपराध और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।  

यह भी पढ़ें:   समस्तीपुर के रोसड़ा में 440 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करों की तलाश में छापेमारी तेज

Related to this topic: