औरंगाबाद में पुलिस के विशेष अभियान में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान देसी शराब समेत अन्य सामान बरामद हुए, 1,376 वाहनों की जांच हुई और 58 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से औरंगाबाद पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर सोमवार की देर रात अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 11 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, लुट में एक, एनडीपीएस एक्ट में दो, हत्या के प्रयास में एक, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 9 तथा अन्य मामलों में 30 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 78.40 लीटर देसी शराब, 3.051 किलोग्राम, एक मोबाइल, एक कार, एक ई-रिक्शा, साइबर थाना की पुलिस द्वारा 16000 रूपये रिकवर किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1376 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 58000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।
36 वारंट और एक कुर्की का निष्पादन
इसके अलावा 36 वारंट एवं एक कुर्की का निष्पादन किया गया है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
यह भी पढ़े: मोतिहारी में 4.95 लाख के जाली नोट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार