औरंगाबाद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस के सघन अभियान में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 15 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस क्रम में बुधवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। कार्रवाई में कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 15 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
कुल 40 लोगों को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म में दो, हत्या के शीर्ष में तीन, आर्म्स एक्ट में एक, दहेज हत्या में एक, हत्या के प्रयास में एक, मद्य निषेध अधिनियम के तहत सात तथा अन्य मामलों में 24 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इस दौरान दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, 100 सीएफटी बालू, एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1017 वाहनों की जांच की गई जिसमें 96500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।
69 वारंट का निष्पादन किया गया
इसके अलावा 69 वारंट का निष्पादन किया गया है और साइबर पुलिस द्वारा 27979 रूपये रिकवर किया गया है। पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे
इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ेंः स्कूल जाने के लिए घर से निकली कक्षा 9 की छात्रा लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश