प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में 60 गिरफ्तार

औरंगाबाद में पुलिस का सघन अभियान, 60 गिरफ्तार; 35 भेजे गए न्यायिक हिरासत में

औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 60 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब, नकली उत्पाद और अन्य सामान बरामद किया।

औरंगाबाद में पुलिस का सघन अभियान 60 गिरफ्तार 35 भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Aurangabad Police Crackdown: 60 Arrested, 35 Sent to Judicial Custody |

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस क्रम में शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। कार्रवाई में कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 35 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विभिन्न मामलों मे हुई गिरफ़्तारी

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एससी-एसटी एक्ट में एक, हत्या के प्रयास में एक, मद्य निषेध अधिनियम के तहत चार तथा अन्य मामलों में 54 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इस दौरान 82 लीटर देसी शराब, 120 टाटा डीईएफ की नकली भरी बाल्टी, 56 खाली बाल्टी, 92 ढक्क्न, चार स्टीकर, 50 किलोग्राम यूरिया एवं एक कार बरामद किया गया है। 33 वारंट एवं एक कुर्की का निष्पादन किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1167 वाहनों की जांच की गई जिसमें 20500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी

इसके अलावा साइबर थाना की पुलिस द्वारा माली थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी गांव निवासी जयराम पांडेय को 47002 रूपये एवं नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी शाहजेब खान को 17000 रूपये वापस लौटाए है। पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी

शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके। 

यह भी पढ़ेंः 2028 तक भारत में उड़ेंगी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सियां, बेंगलुरु-मुंबई-दिल्ली को मिलेगा नया विकल्प

Related to this topic: