प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महुआ शराब की भट्ठियों पर पुलिस की छापेमारी

औरंगाबाद में अवैध महुआ शराब की भट्ठियों पर पुलिस की छापेमारी, 40 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

औरंगाबाद के कासा पहाड़ के जंगल में पुलिस ने अवैध महुआ शराब की भट्ठियों पर छापेमारी कर 40 हजार किलो जावा महुआ नष्ट किया। 80 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई और दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

औरंगाबाद में अवैध महुआ शराब की भट्ठियों पर पुलिस की छापेमारी 40 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

Aurangabad Police Destroy 40,000 Kg of Fermented Mahua in Raid |

औरंगाबाद (बिहार)। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और शराब निर्माण तथा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए औरंगाबाद पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

कासा पहाड़ पर अवैध महुआ शराब की भट्ठियों पर छापेमारी

इसी क्रम में देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के जंगल स्थित कासा पहाड़ पर संचालित अवैध महुआ शराब की भट्ठियों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर करीब हजारों किलोग्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध शराब निर्माण की आधा दर्जन भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया गया। 

40 हजार किलोग्राम जावा महुआ नष्ट

छापामारी दल में शामिल जवानों ने अलग-अलग जंगली क्षेत्रों में शराब बनाने के लिए ड्रम या शेहरा में तैयार किया जा रहा 40000 किलोग्राम महुआ एवं जावा नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए यह कार्रवाई की गयी है। 

छापेमारी की भनक लगते ही फरार हुए तस्कर

छापामारी दल की भनक लगते ही शराब बनाने का काम कर रहे मजदूर एवं तस्कर जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। 80 लीटर चुलाई शराब बरामद की गयी। मामले में दो लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि त्यौहार में शांति सौहार्द बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस का अभियान चल रहा है। शराब धंधेबाजों और शराबियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में टाइल्स गोदाम की आड़ में गांजा तस्करी, 2.25 क्विंटल गांजा बरामद

Related to this topic: