प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद: स्कूल वैन हादसा, चालक पर FIR

औरंगाबाद स्कूल वैन हादसा: चालक पर FIR, वाहन की वैधता और सुरक्षा मानकों की जांच की उठी मांग

अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तमसी मोड़ के समीप बच्चों से भरी मैजिक वैन के नहर में गिरने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

औरंगाबाद स्कूल वैन हादसा चालक पर fir वाहन की वैधता और सुरक्षा मानकों की जांच की उठी मांग

FIR against driver, safety probe demanded |

औरंगाबाद (बिहार): अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तमसी मोड़ के समीप बच्चों से भरी मैजिक वैन के नहर में गिरने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने चालक की लापरवाही बताई वजह

थानाध्यक्ष इमरान आलम के अनुसार, थाना के एएसआई मो. शमीम आलम के लिखित आवेदन पर सैदपुर नौघड़ा निवासी मैजिक चालक मो. कलाम के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में आरोप है कि चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर से बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में 15 बच्चे घायल हुए थे, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया था।

स्कूल प्रबंधन और पुलिस के बयानों में विरोधाभास

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने दावा किया था कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण हादसा हुआ, जबकि पुलिस की एफआईआर में दुर्घटना का कारण चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही बताया गया है। इस विरोधाभास को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

वाहन की वैधता और सुरक्षा मानकों पर सवाल

इस हादसे के बाद निजी स्कूलों की परिवहन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। स्थानीय स्तर पर यह दावा किया जा रहा है कि सड़क परिवहन मंत्रालय के एम परिवहन ऐप पर दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन (बीआर-02के0336) की वैध जानकारी और फिटनेस संबंधी विवरण उपलब्ध नहीं है। ऐसे में वाहन के दस्तावेज, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की मांग तेज हो गई है।

पुलिस जांच जारी, अभिभावकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वैन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। वहीं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, वाहन की वैधता की पड़ताल तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े: चंदौली में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, युवतियों समेत कई घायल; मारपीट का वीडियो वायरल

Related to this topic: