प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में रंगदारी के लिए हमला

औरंगाबाद: रंगदारी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

औरंगाबाद के कलामी मोहल्ले में रंगदारी नहीं देने पर बरकत अली खान नामक आरोपी ने अमीरूल हसन खान पर गुप्ती से जानलेवा हमला कर दिया।

औरंगाबाद रंगदारी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Youth Brutally Attacked for Opposing Extortion; Accused Surrenders at Police Station |

औरंगाबाद (बिहार)। शहर के वार्ड-17 स्थित कलामी मोहल्ले में रंगदारी का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में अमीरूल हसन खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाला आरोपी बरकत अली खान वार्ड-17 का ही रहने वाला है, जिसने बाद में थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पैसे नहीं देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी

घटना के संबंध में वार्ड-17 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता अतहर हुसैन मंटू ने बताया कि आरोपी बरकत अली खान लंबे समय से मोहल्ले में आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिसका भी मकान बन रहा होता है या जो भी जमीन खरीदता है, आरोपी उससे जबरन रंगदारी की मांग करता है। पैसे नहीं देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देना उसकी आदत बन चुकी है।

कमर से गुप्ती निकालकर अमीरूल पर हमला

बताया जा रहा है, कि आरोपी दोपहर दो बजे से ही अमीरूल हसन खान से रंगदारी की मांग कर रहा था। देर शाम उसने अमीरूल को अंदर बाजार स्थित श्रृंगार की एक दुकान माला महल के पास बुलाया। वहां फिर से पैसों की मांग की गई। जब अमीरूल ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और बोला कि पैसा नहीं दोगे तो जान से मार देंगे। इसके बाद उसने कमर से गुप्ती निकालकर अमीरूल पर हमला कर दिया। हमले में अमीरूल वहीं गिर पड़े। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता सह वार्ड-17 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अतहर हुसैन मंटू एवं मोहल्ले के अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल का हालचाल जाना और इसकी सूचना पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी जेल जा चुका है।

घटना के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर किया

मोहल्ले में मारपीट समेत कई घटनाओं के कारण लोगों ने उसका सामाजिक बहिष्कार भी किया था, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इधर, घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः 'यह पागलपन है, हम रूस से यूरेनियम खरीद रहे हैं': एचआर मैकमास्टर ने भारत के प्रति सहानुभूति दिखाने की की अपील

Related to this topic: