प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में...

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट को सौंपी SIT की अंतिम रिपोर्ट

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT की अंतिम रिपोर्ट राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई। सुप्रीम कोर्ट ने जांच रिपोर्ट साझा करने पर फिलहाल रोक रखी।

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट को सौंपी sit की अंतिम रिपोर्ट

Shri Ram janmbhoomi Mandir in Ayodhya (File Photo) |

अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की अंतिम रिपोर्ट और उस पर की गई जरूरी कार्रवाई की जानकारी 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' को सौंप दी। यह मामला अयोध्या राम मंदिर में दान की कथित चोरी से संबंधित है।

SIT का पुनर्गठन और जांच टीम

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का पुनर्गठन किया था और जांच में तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को शामिल किया था। नई SIT की अगुवाई IG किरण एस कर रहे थे। इसमें DIG अयोध्या सोमेन वर्मा और SSP अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर भी शामिल थे। पिछली SIT में लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

इस बीच, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्राप्त दान में कथित वित्तीय अनियमितताओं और गबन की SIT की जांच पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत स्थिति रिपोर्ट को इस स्तर पर याचिकाकर्ताओं या अन्य व्यक्तियों के साथ साझा नहीं किया जा सकता है। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं और अन्य जनहितैषी व्यक्तियों को जांच से संबंधित सुझाव सॉलिसिटर जनरल के कार्यालय में प्रस्तुत करने की अनुमति दी, जो उन्हें SIT के समक्ष विचार के लिए रखेगा।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: बिहार छात्र आंदोलन: सीवान में AK-47 से फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा खुलासा

Related to this topic: