प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गैंगस्टर अभिनव सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़ में जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गैंगस्टर अभिनव सिंह उर्फ मन्टू को थाना सिधारी पुलिस ने भंवरनाथ रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

आजमगढ़ में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गैंगस्टर अभिनव सिंह गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

Azamgarh: Gangster Abhinav Singh Arrested for Multi-Million Land Fraud |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना सिधारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अभिनव सिंह उर्फ मन्टू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे भंवरनाथ रोड स्थित बैठौली के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी अभिनव सिंह उर्फ मन्टू पुत्र जयप्रकाश सिंह, निवासी तिवारीपुर, थाना सिधारी, उम्र 41 वर्ष है।

संगठित गिरोह का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, अभिनव सिंह ने अपनी सह-अभियुक्ता ऋतिका सिंह के साथ मिलकर कथित रूप से संगठित गिरोह बनाया था। गिरोह पर जमीन बेचने के नाम पर लोगों को फर्जी खतौनी दिखाकर रुपये लेने और जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर रकम वापस मांगने पर फर्जी चेक देने, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, थाना सिधारी में दर्ज मुकदमा संख्या 431/2025 में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये, थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 259/2025 में 25 लाख रुपये तथा थाना सिधारी के मुकदमा संख्या 216/2025 में 35 लाख रुपये लिए जाने के मामले सामने आए हैं।

गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तारी

इन आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गैंगचार्ट अनुमोदित होने के बाद 25 सितंबर 2026 को थाना सिधारी में मुकदमा संख्या 391/2026, धारा 2(ख)(1)/3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मृत्युन्जय सिंह टीम के साथ वांछित आरोपी की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 26 सितंबर की रात करीब 12:50 बजे भंवरनाथ रोड, बैठौली के पास अभिनव सिंह उर्फ मन्टू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली और थाना सिधारी में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 के तीन मुकदमों के अलावा वर्ष 2026 में धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें:   झालावाड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई, 13 किलो से अधिक डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: