प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आत्महत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ में युवती आत्महत्या मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा कोर्ट

आजमगढ़ के रौनापार में युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि युवती को प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज था।

आजमगढ़ में युवती आत्महत्या मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार पुलिस ने भेजा कोर्ट

Azamgarh: Wanted Woman Arrested in Youth Suicide Case, Sent to Court |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। रौनापार थाना क्षेत्र में युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक युवती को प्रताड़ित और मानसिक रूप से परेशान किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

धारा 108 और 49 बीएनएस के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को रौनापार क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 49 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है।

घर पर दबिश देकर पुलिस ने अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

वहीं, वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनापार पुलिस टीम ने 30 अगस्त 2026 को ग्राम बेलकुण्डा रसूलपुर स्थित उसके घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने करीब 35 वर्षीय अभियुक्ता को सुबह 11:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। रफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना रौनापार में धारा 108/49 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। 

न्यायालय में पेश की गई गिरफ्तार अभियुक्ता

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थाना रौनापार पुलिस टीम द्वारा की गई। 

यह भी पढ़ें:    रीवा में 2 साल की मासूम की मौत, परिजनों ने इलाज और ऑक्सीजन में लापरवाही के लगाए आरोप

Related to this topic: