प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

दाउदनगर स्कूल में बदबूदार चावल मिलने पर एमडीएम रोका गया, बच्चों को भेजा गया घर

औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय जमुआवां में एमडीएम के चावल से दुर्गंध आने के बाद भोजन परोसने से रोक दिया गया और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया।

दाउदनगर स्कूल में बदबूदार चावल मिलने पर एमडीएम रोका गया बच्चों को भेजा गया घर

Bad Smelling Rice Stops Mid-Day Meal Service in Aurangabad School, Students Sent Home |

औरंगाबाद,(बिहार)। सोमवार को मध्याह्न भोजन के चावल से दुर्गंध आने की शिकायत के बाद भोजन वापस लौटा दिया गया। मामला दाउदनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय जमुआवां की है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रशासन ने भोजन परोसने से रोक दिया और बच्चों को मध्याह्न अवकाश में घर भेज दिया।

प्रतिदिन करीब 400 बच्चों के लिए आता है एमडीएम

प्रधानाध्यापक डॉ. मधेश्वर सिंह ने बताया, कि सुबह एमडीएम की आपूर्ति की गई थी। भोजन परोसने से पहले चावल की जांच करने पर उसमें तेज दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद चावल को बच्चों को नहीं खिलाया गया और बचा हुआ भोजन संबंधित एजेंसी को वापस कर दिया गया। विद्यालय में प्रतिदिन करीब 400 बच्चों के लिए एमडीएम आता है। सोमवार के मेन्यू में चावल और तड़का शामिल था।

चावल की गुणवत्ता खराब होने परोसने पर रोक

प्रधानाध्यापक ने बताया, कि तड़का सामान्य था, लेकिन चावल की गुणवत्ता खराब होने के कारण उसे परोसने से रोक दिया गया। मामले की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: RBSK योजना से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिला नया जीवन, उपचार के लिए जबलपुर रवाना

Related to this topic: