प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

48 घंटे में नकबजनी का खुलासा

झालावाड़ के बकानी में दिनदहाड़े ₹12.50 लाख की नकबजनी का खुलासा, घर का नौकर गिरफ्तार

झालावाड़ के बकानी में दिनदहाड़े ₹12.50 लाख की नकदी और जेवर चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया। घर के नौकर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।

झालावाड़ के बकानी में दिनदहाड़े ₹1250 लाख की नकबजनी का खुलासा घर का नौकर गिरफ्तार

Bakani Theft Case Solved, House Servant Arrested |

झालावाड़ (राजस्थान)। कस्बा बकानी में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की नकबजनी की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में घर पर काम करने वाले नौकर पर्वतसिंह तंवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किए गए माल के संबंध में पूछताछ जारी है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 13 अगस्त को बकानी कस्बे में दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी किए जाने की वारदात सामने आई थी। मामले में पुलिस थाना बकानी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के माल का एक हिस्सा बरामद किया है।

ऐसे सामने आया मामला

बकानी निवासी बीना गांधी ने 14 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनके पति का जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह भी जयपुर में थीं। 12 अगस्त को उनकी पुत्रवधू भी जयपुर चली गई थी। घर पर उनकी सास रामबाई और नौकर पर्वतसिंह मौजूद थे।

13 अगस्त की शाम करीब 7 बजे बीना गांधी के देवर हेमराज गांधी ने फोन कर बताया कि मकान के कमरों के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद नौकर पर्वतसिंह से पूछताछ करने पर उसने भी घर में चोरी होने की बात बताई।

रात करीब 11 बजे घर पहुंचने पर अलमारियों के ताले टूटे मिले और सामान अस्त-व्यस्त था। जांच में करीब ₹12.50 लाख नकद, 60 ग्राम वजन के सोने के एक जोड़ी कंगन तथा करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण व बर्तन चोरी होना सामने आया।

मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच से खुलासा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा आरपीएस के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज खरेड़ा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी बकानी हरि सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र, गोपनीय जांच और तकनीकी सहायता के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पर्वतसिंह तंवर पुत्र कालूलाल तंवर निवासी रामपुरिया, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी घर पर काम करता था और उसी ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

चोरी का माल बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अब तक 3 लाख 50 हजार रुपये नकद, करीब 14 लाख रुपये कीमत के सोने के 2 कंगन, फरियादिया का मूल आधार कार्ड, करीब 1 लाख रुपये कीमत के चांदी के 2 गिलास बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से शेष चोरी के माल के संबंध में पूछताछ कर रही है।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: पिंडवाड़ा में 45.290 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: