प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खराब रैंकिंग पर वेतन रोकने के निर्देश

बलिया में CM डैशबोर्ड की समीक्षा में अफसरों पर गिरी गाज

बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की।

बलिया में cm डैशबोर्ड की समीक्षा में अफसरों पर गिरी गाज

Ballia DM Cracks Down on Poor Performance |

बलिया (उत्तर प्रदेश)। में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान कई विभागों की खराब रैंकिंग सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। 

अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश

बैठक में जननी सुरक्षा योजना की रैंकिंग बी, जल जीवन मिशन की रैंकिंग बी, पोषण अभियान की रैंकिंग सी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की रैंकिंग बी, खनन विभाग की रैंकिंग डी, निर्माण कार्य में मंडी रसड़ा की रैंकिंग बी तथा स्टाम्प रजिस्ट्रेशन की रैंकिंग सी पाई गई। खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए रैंकिंग बी, सी और डी वाले विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। 

डूडा विभाग के सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने डूडा विभाग के अधिकारियों एवं सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी की कड़ी नाराजगी

बैठक में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। चार कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं की निर्धारित अवधि समाप्त हो चुकी है, उनकी समय सीमा बढ़ाने की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए। 

सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश 

डीएम ने कहा कि अगस्त माह में पूर्ण होने वाली सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कर संबंधित विभागों को हैंडओवर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करें। डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः मुंगेर में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

Related to this topic: