प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर घायल

बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर घायल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया के गड़वार में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी के आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर घायल अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

Ballia Police Encounter: Cattle Smuggler Injured, Illegal Weapon Recovered |

बलिया (उत्तर प्रदेश)। जनपद बलिया के थाना गड़वार क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

पुलिस को देख गो-तस्कर ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

शनिवार देर रात करीब 12:55 बजे गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहपुर नट बस्ती स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख शातिर गो-तस्कर ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सुगनी नट उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र अजीज नट उर्फ परशुराम नट, निवासी ग्राम आलमपुर, थाना गड़वार, बलिया के रूप में हुई है। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसड़ भेजा गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र से आवारा गोवंश पशुओं को क्रूरतापूर्वक वाहनों में लादकर वध हेतु बिहार ले जाने की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार साथियों की तलाश और नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:   राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Related to this topic: