प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांदा में अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन ईगल के तहत बड़ी कार्रवाई, 1.290 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

बांदा में नशा मुक्ति अभियान ऑपरेशन ईगल के तहत मटौंध पुलिस ने 1.290 किलो अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

ऑपरेशन ईगल के तहत बड़ी कार्रवाई 1290 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

UP News |

बांदा: जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल" के तहत मटौंध पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। देर रात गश्त और सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1 किलो 290 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ एक कथित तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

1.290 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा हुआ बरामद 

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के तहत 14/15 जुलाई की रात मटौंध थाना पुलिस इन्द्रपुरवा मोड़, ग्राम दुरेड़ी के पास वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.290 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र पुत्र मलखान, निवासी क्योटरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा के रूप में हुई है। बरामद गांजा जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि "ऑपरेशन ईगल" के तहत जिले में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- MP News: 40 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ये गांव, सड़क और पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन
 

Related to this topic: