प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कोशिश नाकाम

भारत-नेपाल सीमा पर हरैया थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। वह कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में रह रहा था और नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था।

भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार नेपाल भागने की कोशिश नाकाम

Bangladeshi National Held at India-Nepal Border |

मोतिहारी {बिहार}: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पूर्वी चंपारण जिले के हरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एसएसबी की मदद से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में रह रहा था और नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था।

मैत्री ब्रिज के पास हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित मैत्री ब्रिज के पास की गई। सीमा पार करने की कोशिश के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर युवक को रोककर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान श्याम हुसैन (पिता- नियामुद्दीन), निवासी बरोएगांव, थाना श्रीनगर, जिला मुंशीगंज (बांग्लादेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उसके पास भारत में रहने या सीमा पार करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पूछताछ में जुटी पुलिस

हरैया थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह भारत में कब, किस रास्ते और किस उद्देश्य से आया था तथा उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। पुलिस ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि सीमा पार से होने वाली अवैध आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़े: सीतामढ़ी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने NH-77 किया जाम

Related to this topic: