प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिहार में दर्दनाक हादसा

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके किसान पर गिरी बरगद की डाल, मौके पर मौत

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा मलदहिया गांव के समीप निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास एक दर्दनाक...

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके किसान पर गिरी बरगद की डाल मौके पर मौत

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके किसान पर गिरी बरगद की डाल, मौके पर मौत |

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा मलदहिया गांव के समीप निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिसवा मलदहिया निवासी जमादार सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह अपने खेत से मक्का के बाल बोरे में भरकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे रेलवे लाइन के पास स्थित एक बरगद के पेड़ के नीचे रुक गए। तभी अचानक पेड़ की एक भारी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई। डाल के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर पहाड़पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के दौरान पुराने पेड़ों के नीचे रुकना खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें कि पिछले सप्ताह हरसिद्धि के गायघाट चौक के पास भी बरगद की डाल गिरने से मजदूर महेंद्र महतो की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: