प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

किन्नर के घर लाखों की चोरी का खुलासा

किन्नर के घर लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी चेला गिरफ्तार, नकदी और सोना-चांदी बरामद

बाराबंकी में ललिता तिवारी किन्नर के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की नकदी और सोना-चांदी बरामद कर पीड़िता को सौंप दिया।

किन्नर के घर लाखों की चोरी का खुलासा आरोपी चेला गिरफ्तार नकदी और सोना-चांदी बरामद

Barabanki Theft Case Solved, Accused Held; Cash and Jewellery Recovered |

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। रामनगर थाना क्षेत्र में समाजसेविका एवं लोधेश्वर महादेव गणेशपुर गद्दी की मालकिन ललिता तिवारी किन्नर के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ चोरी किया गया नकदी और सोना-चांदी का सामान भी बरामद कर लिया। गुरुवार शाम पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी और दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कराने के बाद बरामद सामान ललिता तिवारी किन्नर को सौंप दिया। पुलिस कांस्टेबल की मौजूदगी में नकदी और जेवरात उन्हें सुपुर्द किए गए।

चेले पर जताया चोरी का आरोप

बताया गया कि लोधेरा गांव निवासी ललिता तिवारी किन्नर ने रामनगर पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उनके घर पर रहने वाला चेला गोलू उर्फ बिब्बी काफी समय से उनके साथ रह रहा था। वह घरेलू कार्यों में सहयोग करता था और परिवार के लोग उस पर विश्वास करते थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे ललिता तिवारी आवश्यक कार्य से कड़क्का पुर बाजार गई थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटने पर गोलू उर्फ बिब्बी घर पर नहीं मिला।

पांच लाख नकद और जेवरात चोरी

आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद घर की अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखी करीब पांच लाख रुपये की नकदी, लगभग डेढ़ किलो चांदी और पांच तोला सोने के आभूषण गायब मिले। इसके बाद ललिता तिवारी ने आरोपी पर चोरी का आरोप लगाते हुए रामनगर थाने में लिखित तहरीर दी थी।शिकायत मिलने के बाद रामनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद बरामद सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता को वापस कर दिया गया।

पुलिस कार्रवाई की ललिता तिवारी ने सराहना की

ललिता तिवारी किन्नर ने बताया कि बाराबंकी पुलिस और प्रशासन ने मामले में उनका काफी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि उनके घर से चोरी हुआ सोना, चांदी और नकद रुपये सभी वापस मिल गए हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आरोपी चेले को पुलिस ने सूक्ष्म जांच के बाद पकड़कर जेल भेजा और न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें:   युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को 26वें जन्मदिन पर दी खास बधाई, मजेदार अंदाज में पुरानी गलतियों के लिए दिया सबक

Related to this topic: