मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, चाबियां और अन्य लाभ वितरित किए।
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, चाबियां और अन्य लाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री के हाथों योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इन लाभार्थियों को मिली सौगात
- श्रद्धा पांडेय – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा की टॉपर को आईपैड।
- शिवम यादव – मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र।
- मीनू कुमारी – मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र।
- हेमलता सरोज – मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र।
- रीना देवी – मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र।
- पूजा मिश्रा एवं रुक्मिणी सिंह – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 26.53 करोड़ रुपये से अधिक का चेक।
- बिंदु सिंह – कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी।
- देवेश सिंह – फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत कृषि यंत्र की चाबी।
- बालकृष्ण तिवारी – पीएम कुसुम योजना के तहत प्रमाण पत्र।
- पंकज भान सिंह – आयुष्मान कार्ड।
- मीना देवी – आयुष्मान कार्ड।
- मंजू देवी – राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का स्वीकृति पत्र।
- सुमित्रा देवी – राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का स्वीकृति पत्र।
- इंद्रावती देवी – मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख रुपये का चेक।
- राजेश कुमार – ओडीओपी ऋण योजना के तहत 10 लाख रुपये का चेक।
- अंशिका सिंह – विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सिलाई मशीन।
- आशा देवी – प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत घर की चाबी।
- राजेश कुमार – पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृति पत्र।
- सावित्री मिश्रा – मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 5.90 लाख रुपये का चेक एवं स्वीकृति पत्र।
यह भी पढ़े: जनसहभागिता से मनाएगी योगी सरकार ‘हरियाली का उत्सव’, 12 जुलाई को लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे