प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

प्यार में धोखा मिला तो..

प्यार में धोखा मिला तो छह दिन तक भूखा रहा...पर मरा नहीं

MP News : खंडवा। प्यार में धोखा मिलने से आहत एक युवक (22) छह दिन तक भूखा-प्यासा रहा। इससे भी जब उसकी जान नहीं गई तो वह मोरटक्का पुल पहुंचा।

प्यार में धोखा मिला तो छह दिन तक भूखा रहापर मरा नहीं

प्यार में धोखा मिला तो छह दिन तक भूखा रहा |

MP News : खंडवा। प्यार में धोखा मिलने से आहत एक युवक (22) छह दिन तक भूखा-प्यासा रहा। इससे भी जब उसकी जान नहीं गई तो वह मोरटक्का पुल पहुंचा, लेकिन हिम्मत हार गया, कूदने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसके बाद भी जान देने की जिद पर अड़ा रहा और सल्फास की गोली गटक गया। पीड़ा हुई तो सीधे पुलिस के पास पहुंचा। हालत बिगड़ने पर युवक को खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अभी वह आईसीयू में है औऱ जिंदगी औऱ मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। 

पुलिस ने बताया कि युवक इंदौर में रहता था और रविवार को सुसाइड करने के इरादे से वह मोरटक्का पुल के पास पहुंचा था। युवक दिन भर पुल पर बैठा रहा, लेकिन नर्मदा नदी में कूदने का हिम्मत नहीं जुटा सका। सल्फास की गोली उसके साथ में था, जिसे खाने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ गई तो पुलिस चौकी पहुंचा।

युवक ने पुलिस को बताया कि पड़ोस की एक युवती से प्रेम संबंध में था। दोनों के बीच संबंध पांच साल से चल रहा था। युवती इसी साल एक निजी कालेज में बीएससी में नामांकन लिया था। वह सनावद में पढ़ रही थी। युवती जब 18 साल की हुई तो दोनों ने विवाह करने का फैसला लिया। 12 नवंबर को महू के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया।

युवक ने शादी का प्रणापत्र भी पुलिस को सौंपा। शादी के बाद युवती इंदौर में युवक के साथ रहने लगी। दोनों 8 दिन साथ रहे। इसके कुछ दिन बाद लड़की के पिता ने फोन किया कि शादी से परिवार सहमत है और कुछ दिन के लिए बेटी को घर भेज दिया जाए।भरोसा कर युवक ने पत्नी को घर भेज दिया। पर घरवाले फिर पत्नी को वापस भेजने से मुकर गये।

युवक ने बताया कि पत्नी आना चाहती है पर परिवार उसे रोक रहा है, इसलिए वह प्रताड़ित है। मानसिक रूप से टूट गया है औऱ खाना-पीना छोड़ दिया। परिवार का कोई सहयोग नहीं मिलने से उसने जान देने की भी कोशिश की। नर्मदा में कूदने का मन भी बनाया। अंत में सल्फास की गोली  खाकर जान देने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि युवक का इलाज करने के लिए पहले सनावद के सिविल अस्ताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत बिगड़ने पर खंडवा के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। बाद में उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। डाक्टर बता रहे हैं कि युवक की हालत में सुधार है औऱ परिवार से बात कर रहा है। इस बीच युवक के परिजन ने कहा, दोनों परिवार पड़ोसी हैं। बेटे की वजह  से बदनामी हुई। दोनों परिवार में अच्छा संबंध है, पर रिश्ता नहीं होता है। बेटे के कारण बदनामी हुई है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/giriraj-singh-spoke-on-rahul-gandhi-statement/102242
 

Related to this topic: