प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

गर्भवती महिला की मौत के बाद गायत्री श्रीनाथ आरोग्य क्लिनिक सील, जांच में नहीं मिले दस्तावेज

बेतिया के नरकटियागंज में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गायत्री श्रीनाथ आरोग्य क्लिनिक को सील कर दिया। जांच में संचालन संबंधी दस्तावेज नहीं मिले।

गर्भवती महिला की मौत के बाद गायत्री श्रीनाथ आरोग्य क्लिनिक सील जांच में नहीं मिले दस्तावेज

Bettiah Clinic Sealed After Pregnant Woman's Death, No Documents Found |

बेतिया (बिहार)। नरकटियागंज  एक बड़ी खबर सामने आ रही  है, जहां पांच माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कृषि बाजार रोड स्थित गायत्री श्रीनाथ आरोग्य क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने सील कर दिया है। जांच के दौरान क्लिनिक से अस्पताल संचालन से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले। वहीं, कई कमरों में ताला लटका था और मौके पर कोई कर्मी भी मौजूद नहीं था।

इलाज के दौरान गर्भवती सोनी देवी की मौत

दरअसल, नरकटियागंज के गायत्री श्रीनाथ आरोग्य क्लिनिक में इलाज के दौरान पांच माह की गर्भवती महिला सोनी देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने क्लिनिक में जमकर हंगामा किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की और अनुमंडलीय अस्पताल की मेडिकल टीम को क्लिनिक भेजा।

जांच में नहीं मिले दस्तावेज

मेडिकल टीम जब क्लिनिक पहुंची, तो वहां अस्पताल संचालन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। क्लिनिक के दो से तीन कमरों में ताला लटका हुआ था और कोई भी कर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद मेडिकल टीम ने क्लिनिक के मुख्य दरवाजे को सील कर दिया।

वरीय अधिकारियों के आदेश पर हुई कार्रवाई

अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक रंजन ने बताया कि वरीय अधिकारियों और विभागीय आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। क्लिनिक को सील करने की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें:   आरा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पवना बाजार में वारदात

Related to this topic: