प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घाट पर पलटा आयशर वाहन

बैतूल में घाट पर पलटा आयशर वाहन, अज्ञात बुजुर्ग की मौत और चालक घायल

बैतूल में मारपानी और चिचोला ढाना के बीच घाट क्षेत्र में आयशर वाहन पलटने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में चालक घायल हुआ है।

बैतूल में घाट पर पलटा आयशर वाहन अज्ञात बुजुर्ग की मौत और चालक घायल

Betul Accident: Eicher Vehicle Overturns, Elderly Man Killed |

बैतूल (मध्य प्रदेश)। जिले में एक सड़क हादसे में आयशर वाहन के पलटने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक घायल हो गया। हादसा मारपानी और चिचोला ढाना के बीच घाट क्षेत्र में होना बताया जा रहा है।

घाट में अनियंत्रित होकर पलटा आयशर, बुजुर्ग की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष मीना निवासी रायसेन नया आयशर वाहन लेकर जा रहा था। रास्ते में एक बुजुर्ग भी वाहन में सवार हुआ था। मारपानी और चिचोला ढाना के बीच घाट में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक मनीष मीना घायल हो गया।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस, शिनाख्त के प्रयास जारी

फिलहाल मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग के बैतूल या बरेठा के आसपास के क्षेत्र का निवासी होने की संभावना जताई जा रही है। मृतक ने धोती और पीले रंग का कुर्ता पहन रखा था। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जारी है।

यह भी पढ़ें:   बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से महिला की मौत, बेटे के साथ जा रही थी

Related to this topic: