प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैतूल हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी

बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली; दो किसानों की मौत

बैतूल-परतवाड़ा हाईवे पर कोथलकुंड गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में पलट गई, जिससे उसमें दबकर दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई।

बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली दो किसानों की मौत

Highway mishap: tractor falls, 2 dead |

बैतूल {मध्यप्रदेश}: बैतूल-परतवाड़ा हाईवे पर कोथलकुंड गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में पलट गई, जिससे उसमें दबकर दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

गहरी खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुआ। गुदगांव निवासी किसान मारोती धोटे और सुखदेव डोंगरे अपनी कृषि उपज लेकर महाराष्ट्र के परतवाड़ा गए थे। लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरिया लदा हुआ था। कोथलकुंड घाट के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और दोनों किसान उसके नीचे दब गए।

स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा मातम

पोस्टमार्टम के बाद दोनों किसानों के शव उनके पैतृक गांव गुदगांव लाए गए। दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में शोक का माहौल दिखाई दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

भैंसदेही पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटी।

यह भी पढ़े: मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो हेरोइन मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी कबीर तलवार को ED ने किया गिरफ्तार

Related to this topic: