प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मुलताई में भीषण सड़क हादसा

बैतूल: खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की गई जान, 5 घायल

बैतूल के मुलताई के पास देर रात खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकराने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।

बैतूल खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार की टक्कर पति-पत्नी समेत 3 की गई जान 5 घायल

Betul: Speeding Car Crashes Into Parked Truck, Three Killed and Five Injured |

बैतूल (मध्य प्रदेश)। फोरलेन पर रात 3 बजे ढाबे के पास नागपुर से सीहोर की ओर जा रही कार खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार में बैठे 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार में सवार 5 यात्री घायल हो गए। मृतकों में पति पत्नी सहित एक महिला शामिल है।

कार के उड़े परखच्चे

बताया जा रहा है, कि बूटीबोरी नागपुर से दो कार सीहोर कुबेरेश्वर धाम के लिए रवाना हुई जिसमें रात लगभग 3 बजे मुलताई के पास स्थित जीतू ढाबे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई । कार तेज गति से होने के कारण परखच्चे उड़ गए जिसमें मौके पर ही दीपक श्यामराव राउत 55 वर्ष उनकी पत्नी छाया राउत 51 वर्ष तथा प्रभा पति रामकृष्ण करदाते 48 वर्ष की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंची

इधर कार में सवार नीता 40 वर्ष, नैतिक 12 वर्ष, उज्ज्वला मोहन 52 वर्ष,संगीता 43 वर्ष तथा सौरभ 30 वर्ष गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को परिजन उपचार के लिए नागपुर ले गए।

पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपे

इधर सूचना मिलते ही नागपुर से बड़ी संख्या में मृतकों के परिजन मुलताई पहुंचे जहां पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक दीपक के पुत्र राहुल ने बताया कि बूटीबोरी से दो कार में सवार होकर मोहल्ले के लोग सीहोर कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे जहां मुलताई के पास हादसा हुआ। 

यह भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर जेल में महिला बंदियों ने बनाई मनमोहक राखियां, हुनर से दिया सकारात्मकता का संदेश

Related to this topic: