प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल-धनबाद एक्सप्रेश को मिली हरी झंडी

मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच नई सीधी ट्रेन सेवा को मिली मंजूरी, 27 फरवरी से होगी शुरू

रेल मंत्रालय ने मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक नई सीधी ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है। यह ट्रेन सिंगरौली, चोपन और रांची रोड के रास्ते चलाई जाएगी।

मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच नई सीधी ट्रेन सेवा को मिली मंजूरी 27 फरवरी से होगी शुरू

Bhopal-Dhanbad Express: New Direct Train Link Between MP and Jharkhand |

भोपाल। रेल मंत्रालय ने मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक नई सीधी ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है। यह ट्रेन सिंगरौली, चोपन और रांची रोड के रास्ते चलाई जाएगी। रेलवे ने गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस के परिचालन को हरी झंडी दे दी है। इस सेवा के शुरू होने से मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए झारखंड की राह अब और भी आसान हो जाएगी। यह नियमित परिचालन 27 फरवरी, 2026 से शुरू होगी और यह सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

यह ट्रेन भोपाल से चलकर बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा, डालटनगंज, टोरी और रांची रोड होते हुए धनबाद पहुंचेगी। ट्रेन नंबर एवं नाम प्रस्थान-आगमन चलने के दिन 11631 (भोपाल से धनबाद) रात 20:55 (भोपाल) अगले दिन 20:20 (धनबाद) सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार11632 (धनबाद से भोपाल) सुबह पहुंचेगी।

कोच और अन्य सुविधाएं

इस ट्रेन में आधुनिक 22 LHB कोच लगाए जाएंगे, जिनमें AC फर्स्ट क्लास (1 कोच), AC सेकंड क्लास (2 कोच), AC थर्ड क्लास (6 कोच), स्लीपर क्लास (7 कोच), जनरल क्लास (4 कोच) शामिल होंगे।

क्षेत्रीय लाभ

इस ट्रेन के शुरू होने से न केवल लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि खलारी, टोरी और गढ़वा रोड जैसे क्षेत्रों के स्थानीय लोगों को भी सीधा लाभ होगा। लंबे समय से इस मार्ग पर एक सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इसके साथ ही, रेलवे भोपाल और चोपन के बीच एक अलग साप्ताहिक ट्रेन (11633/11634) भी शुरू कर रहा है, जो 1 मार्च 2026 से नियमित रूप से चलेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/man-crawls-at-collectorate-over-pending-road-work-warns-of-suicide/145710

अधूरे पुल के निर्माण की मांग, 15 मार्च तक काम शुरू न हुआ तो कूदने की चेतावनी

Related to this topic: