प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन

औरंगाबाद में पुलिस ने किया एक रात में 57 आरोपी गिरफ्तार, शराब तस्करों पर भी कसा शिकंजा

औरंगाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक रात में 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब तस्करी समेत विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की गई और वाहन जांच अभियान भी चलाया गया।

औरंगाबाद में पुलिस ने किया एक रात में 57 आरोपी गिरफ्तार शराब तस्करों पर भी कसा शिकंजा

Bihar: Aurangabad Police Arrest 57 Accused in Overnight Crackdown |

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस क्रम में मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 26 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

शराब बरामद, 1062 वाहनों की जांच

जानकारी के अनुसार, लूट में 1, दुष्कर्म में 1, एससी-एसटी एक्ट में 2, हत्या के प्रयास में 3, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 17 तथा अन्य मामलों में 33 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 60 देसी और 12 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1062 वाहनों की जांच की गई जिसमें 30500 रुपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा 81 वारंट का निष्पादन किया गया है। 

अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। 

अपराध और तस्करी पर सख्त चेतावनी

पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों के बीच कानून के प्रति जागरूकता का संदेश भी गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि अपराध और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस जद में जो भी पकड़े जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:   भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कोशिश नाकाम

Related to this topic: