प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईंट लदे ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर

समस्तीपुर में ईंट लदे ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर, महिला की मौत और 4 घायल

समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में ईंट लदे ट्रैक्टर की ठोकर से टेंपो सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में लिया है।

समस्तीपुर में ईंट लदे ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर महिला की मौत और 4 घायल

Bihar: Woman Dies, 4 Injured After Tractor Hits Tempo in Samastipur |

समस्तीपुर (बिहार)। जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया बेर चौक के बीच पिपरा घाट में एक ईंट लादी हुई ट्रैक्टर की ठोकर लगने से टेंपू सवार एक महिला की मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में अन्य 4 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के बैंक ग्राम के सुशील पासवान की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। 

गंगा स्नान से लौट रही थीं महिलाएं

वहीं घायल लोगों में बैंक ग्राम के अनीता देवी, संजनी देवी, प्रमिला देवी तथा पिपरा के बद्री मुखिया के रूप में किया गया है। घटना के बारे में बताया गया कि सभी श्रद्धालु महिला सिमरिया से गंगा स्नान कर अपनी घर लौट रही थी, जो पिपरा में टेंपू रोक कर लिट्टी समोसा खरीदने लगी। उसी वक्त पीछे से बिना नम्बर प्लेट का ईंट लदी ट्रैक्टर आया और चालक गाड़ी खड़ा कर वह भी लिट्टी समोसा दुकान पर गया कि उसी वक्त ट्रैक्टर आगे लुढ़क गया और टेंपू पर सवार 3 महिला घायल हो गई और एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया

साथ ही दुकानकर बद्री मुखिया भी घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाने के पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव, संजय सिंह, एडिसन कुमार, ज्योति कुमारी घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर और चालक को अपने हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि जांच पड़ताल किया जा रहा है, विधि संवत कारवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   बिहार: औरंगाबाद की नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए जुटी पुलिस

Related to this topic: