बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री के पास बारूद में हुए ब्लास्ट में झुलसे दो सगे भाइयों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री के पास बंद पड़े बट्टे के किनारे पड़े बारूद में ब्लास्ट होने से दो बच्चे बुरी तरह झुलसे गए थे। इसमें इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनने के बाद गांव में मातम छा गया और घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
फैक्ट्री के पास बारूद में ब्लास्ट
दरअसल बिजनौर जनपद के थाना शेरकोट के गाँव वाजिदपुर में दिया फायर वर्क्स आतिशबाजी की फैक्ट्री फैक्ट्री के पास बारूद में 20 सितंबर को ब्लास्ट हो गया था। जिसमें दो सगे भाई रोहन व रोहित जंगल से पशुओ के लिए चारा लेकर घर की ओर आ रहे थे कि इसी बीच फैक्ट्री के कुछ दूरी पर सड़क किनारे बंद पड़े बट्टे के पास आतिश बाजी का मिक्स मैटेरियल का ढेर पड़ा था।
तेज धमाके में दोनों भाई झुलसे
अचानक बारूद में तेज़ धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ इसी बीच दोनों सगे भाई बारूद की जद में आ गए ब्लास्ट के बाद बारूद में लगी आग से दोनों बालक बुरी तरह झुलस गए थे जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा से दोनों भाइयों की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया था।
दोनों भाइयों की मौत, फैक्ट्री मालिक समेत तीन गिरफ्तार
ब्लास्ट में झुलसे दोनों बच्चों में से एक बच्चे रोहन की 26 सितंबर को मौत हो गई थी दूसरे बच्चे रोहित की आज इलाज के दौरान मौत हो गई, दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने फैक्ट्री के पास हुए ब्लास्ट का खुलासा करते हुए फैक्ट्री मालिक मुकेश सहित युसूफ व गुफरान को गिरफ्तार कर लिया है,विस्फोट इतना भयंकर था कि जिसकी आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी थी।ग्रामीणों ने फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए फैक्ट्री गांव के पास से हटाने की मांग की है।
जांच में जुटी पुलिस
एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है दोनों बच्चों का दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां पर दोनों की ही इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: कॉकपिट हमले के दौरान हनुमान चालीसा का जाप कर रहे थे कैप्टन मच्छार, PM मोदी को बताया अपना आदर्श