प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गाजीपुर में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

गाजीपुर में कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

गाजीपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की।

गाजीपुर में कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

गाजीपुर में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन |

गाजीपुर: गाजीपुर में मणिपुर के कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं और लड़कियों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं अपमान के आरोपों को लेकर बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने सरयू पांडेय पार्क में धरना दिया और सांसद की गिरफ्तारी की मांग उठाई। 

महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन

राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमा का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सांसद तिराहे पर कांग्रेस सांसद का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरोपों को गंभीर बताते हुए संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में फर्जी वोटर लिस्ट पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले- 403 सीटों पर नहीं करने देंगे धांधली
 

Related to this topic: