भारतीय जनता पार्टी ने 13 राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण ( एस आईआर) पर राष्ट्रीय समन्वय समिति का गठन किया है।
भाजपा ने एसआईआर पर राष्ट्रीय समन्वय समिति बनाई
समिति राज्यों का दौरा कर पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा करेगी
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने 13 राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण ( एस आईआर) पर राष्ट्रीय समन्वय समिति का गठन किया है। समिति राज्यों का दौरा कर पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा करेगी और बीएलओ के साथ भेदभाव या किसी तरह की समस्या को उठाएगी। बीएलओ के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी भिड़े हुए हैं। दोनों ही दल एक-दूसरे पर बीएलओ को डरवाने धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। समिति में सात सदस्य शामिल हैं।
इसके अलावा, 13 विभिन्न राज्यों की टीमें अपने राज्यों में बीएलओ से बैठक करेंगे।
इसे भी पढ़ेंः
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक और 12 सदस्यीय विशेष पर्यवेकक्षक टीम भेजी
https://www.primenewsnetwork.in/state/eci-west-bengal-observer-team/99274