यूपी के बुलंदशहर से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर संवेदना व्यक्त की।
सीएम योगी ने जताया गहरा शोक
उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक अनिल शर्मा का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि। सीएम योगी ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
यह भी पढ़ें: यूपी में 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा, UPCOS लॉन्च