मिर्जापुर के अकोढ़ी गांव के रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव और कीचड़ के कारण बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्र की गाड़ी फंस गई। ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।
मिर्जापुर: मिर्जापुर के जिस रेलवे अंडरब्रिज में जल-जमाव की समस्या को लेकर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है, वहां हल्की बरसात में भी जलभराव कीचड़ की समस्या से जूझती आई जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। उसी अंडरब्रिज में बीजेपी विधायक की गाड़ी फंस गई, जिसे लेकर न केवल विधायक को हलकान देखा गया है, बल्कि लोगों में इसे लेकर खूब तीखी चर्चा भी होती रही है। लोगों ने तंज़ कसा है कि काश विधायक जी को आज की इस समस्या से सबक लेते हुए कुछ न कुछ तो समाधान निकालना ही चाहिए, आखिरकार यह उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र का मामला जो ठहरा।
अंडरपास में जमे कीचड़ में फंस गई गाड़ी
दरअसल, नगर बीजेपी विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र बुधवार को कहीं से लौट रहे थे। वह जैसे ही विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव स्थित रेलवे अंडरब्रिज के नीचे पहुंचे थे वैसे ही उनकी गाड़ी अंडरपास में जमा कीचड़ में फंस गई, जिसे निकालने के तमाम प्रयासों के बाद घंटों फंसी गाड़ी को काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर बुलाकर विधायक की गाड़ी को खींचकर बाहर निकाला गया है।
मौके पर स्थानीय लोगों की लगी भीड़
बता दें कि रोज़ जहां सैंकड़ों लोग अंडरब्रिज में फंसते थे उसी रास्ते में फंसे विधायक रत्नाकर मिश्र को फंसा देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी और लोग तरह-तरह की चर्चा परिचर्चा करने लगे थे। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात में अंडर पास में महीनों से बारिश का पानी जमा रहता है। पानी और कीचड़ के चलते राहगीरों का चलना दुश्वार हो जाता है।
ये भी पढ़ें- ABVP ने स्क्रीनिंग रोकने, प्रशासन की जांच और कैंपस सुविधाएं सुधारने की मांग की