झाँसी-ललितपुर के बीजेपी सांसद अनुराग शर्मा मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने के कारण स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट नहीं डाल सके।
झाँसी-इलाहाबाद। खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में उस वक्त चौंकाने वाली स्थिति सामने आई, जब झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ही मतदान नहीं कर सके।
मतदाता सूची में सांसद का नाम दर्ज नहीं
दरअसल, मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं था। सांसद ने बताया कि वह हर बार मतदान करते हैं, लेकिन इस बार फॉर्म भरने में हुई त्रुटि या तकनीकी खामी के चलते ऐसा हो सकता है।
नाम सूची में नहीं होने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं
हालांकि, नाम सूची में नहीं होने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सांसद ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
यह भी पढ़ेंः सरकार की सफाई की कोशिशों के बीच यमुना का कालिंदी कुंज इलाका ज़हरीले झाग से भरा