West bengal : बंगाल के बर्धवान जिले के दुर्गापुर में आयोजित कार्यकर्ता सममेलन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को..
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीएम ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को बसाने का लगाया आरोप |
West bengal : बंगाल के बर्धवान जिले के दुर्गापुर में आयोजित कार्यकर्ता सममेलन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को इस राज्य में बसाने का आरोप लगाते हुए उसे अराजकतावादी और भ्रष्ट सरकार बताया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि इस बार विधानसभा में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार इस राज्य का विकास कर यहां के लोगो के उन सपनों को पूरा करेगी जिन्हें पिछले चौदह सालों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरा नहीं किया है।
भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर आए। वे दुर्गापुर में आकर भाजपा के प्रदेश नेताओं की कोर कमिटी की बैठक की और उसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रदेश नेताओं की कोर कमिटी की बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की स्थिति मजबूत करने के बारे में चर्चा की और उस बाबत जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने से लेकर बड़े-बड़े कार्यक्रम करने तक की गतिविधियों पर जोर दिया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी टीएमसी बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हें और इस राज्य में उन्हें बसा रही है। यह राज्य यहां के भारतीय बांग्लाभाषी लोगों का है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां से जाना होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर का विरोध कर रही है। वे खेल कर रही है। चुनाव आयोग वही कर रहा है जो उसे करना चाहिए। इस राज्य और देश के नागरिकों को ही अधिकार मिलना चाहिए।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीम ने राज्य में औद्योगिक समस्याओ, रोजगार के लिए युवको का पलायन, भ्रष्टाचार, अराजकता का जिक्र किया और कहा कि सत्ता में आने के बाद “दीदी” ने लोगों का सपना पूरा नहीं किया। नितिन नवीन ने राज्य में महिलाओं को असुरक्षित होने पर चिंता जताई। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है। टीएमसी के मंत्री-नेता “टैक्स” लेते हैं। विकास की योजनाओं के पेसा टीएमसी के मंत्री-नेता के पास चला जाता है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा ने बिहार, उत्तक प्रदेश समेत दूसरे कई राज्यों को जंगल राज, अराजकता से मुक्त किया है। अब पश्चिम बंगाल की बारी है। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सराहा कि वे अराजकता में भी सारे संकटों का सामना करते हुए पार्टी संगठन का काम कर रहे हैं। पार्टी हमेशा उनके साथ है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-warns-iran-says-navy-fleet-is-ready/130929