प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विकसित भारत के लिए साथ मिलकर काम करना होगा

Yoga Day 2026: जालंधर में बीजेपी नेता नितिन नबीन का युवाओं से आह्वान- 'नशा छोड़ें, विकसित भारत बनाने में दें योगदान'

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर जालंधर पहुंचे नितिन नबीन ने युवाओं से पंजाब को नशा मुक्त बनाने और 2047 तक 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होने की अपील की। पूरा बयान यहां पढ़ें।

yoga day 2026 जालंधर में बीजेपी नेता नितिन नबीन का युवाओं से आह्वान- नशा छोड़ें विकसित भारत बनाने में दें योगदान

जालंधर में योग दिवस पर लोगों को संबोधित करते बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन |

जालंधर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन पंजाब के जालंधर पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो हमें एकजुट करता है। जब हम डिजिटल क्रांति, प्रदूषण और यूनिकॉर्न की बात करते हैं, तो यह हमारे युवा हैं जो आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं। 

भारत को विकसित बनाने का दिया मंत्र

भारत को 2047 तक विकसित बनाना है, और इसके लिए हमें एक साथ मिलकर काम करना होगा। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसे नेता मिले हैं, जो हमें एक साझा स्वप्न की ओर ले जा रहे हैं। हमारा मूल मंत्र है - सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। यही मंत्र हमें एक विकसित भारत की ओर ले जाएगा। हमें इस सपने को साकार करने के लिए आगे बढ़ना है। 

युवाओं से नशा छोड़ने का किया आग्रह

नशा हमारे जीवन का एक बड़ा अभिशाप बन चुका है। यह न केवल हमारे शरीर को कमजोर करता है, बल्कि हमारे परिवारों को भी बर्बाद कर रहा है। आज, मैं पंजाब के युवाओं से एक सीधा आग्रह करना चाहता हूं कि अपने जीवन से ड्रग्स को पूरी तरह निकाल दीजिए। सोचिए, जब हम नशे को अपने समाज से बाहर करेंगे, तो हमारी जड़ों को कितनी मजबूती मिलेगी। 

भविष्य को नशे से बचाने के लिए करें नई शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर, हम सब मिलकर संकल्प लें कि नशे के खिलाफ खड़े होंगे। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने समाज को इस अभिशाप से बचाएं। हर एक युवा को यह सोचने की जरूरत है कि क्या हम अपने भविष्य को नशे के हाथों में छोड़ सकते हैं? या नहीं! हमें एकजुट होकर यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी ताकत हमारे समाज में नशे को फैलाने की हिम्मत न करे। चलो, हम सब मिलकर एक नई शुरुआत करें।

Related to this topic: