प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गौला नदी से किशोर का शव बरामद

गौला पुल से नदी में कूदे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, ड्राइंग का सामान लेने की बात कहकर निकला था घर से

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम गौला पुल से नदी में कूदने वाले 16 वर्षीय किशोर का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया।

गौला पुल से नदी में कूदे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद ड्राइंग का सामान लेने की बात कहकर निकला था घर से

Body of 16-Year-Old Recovered from Gaula River After Jump |

हल्द्वानी {उत्तराखंड}: हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम गौला पुल से नदी में कूदने वाले 16 वर्षीय किशोर का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बीच, किशोर के पुल से नदी में कूदने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ड्राइंग का सामान लेने की बात कहकर निकला था घर से

जानकारी के अनुसार, मोती नगर निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु बिष्ट रविवार शाम करीब 5 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह ड्राइंग का सामान खरीदने जा रहा है। परिजनों का कहना है कि घर में किसी तरह का विवाद या तनाव नहीं था। इसके बावजूद वह सीधे गौला पुल पहुंचा और वहां से नदी में छलांग लगा दी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की

घटना के दौरान पुल पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर किशोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। रविवार देर रात तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा पूरी तैयारी के साथ गोला नदी में तलाश शुरू की।

सुबह मिला किशोर का शव

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह प्रियांशु का शव नदी से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े: LIC कार्यालय में नाइट शिफ्ट सुरक्षा कर्मी का संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच जारी

Related to this topic: